*फिरोजाबाद*। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने थाना टूंडला और नगला सिंघी क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व डायवर्जन व्यवस्था, स्थायी पुलिस चौकियों, पुलिस बल की तैनाती, क्यूआरटी, एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर ग्राम प्रधानों, पार्षदों और स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। साथ ही सभी संबंधित विभागों के साथ नियमित बैठकें कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखे हुए है। कांवड़ शिविरों और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।