जसराना में 490 ग्राम गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Share
*फिरोजाबाद*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसराना पुलिस ने 490 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक हिस्ट्रीशीटर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रामा तिराहा बाईपास रोड के पास से भानू प्रताप (25) पुत्र अजय प्रताप, निवासी ग्राम झपारा, थाना जसराना को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 490 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….बरामदगी के आधार पर थाना जसराना में मु0अ0सं0 394/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों के कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिसके चलते उसे हिस्ट्रीशीटर अपराधी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *