आधुनिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में SKV Ventures का बड़ा कदम

Share
 सिंभावली
खेलों के क्षेत्र में एक नई क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए SKV Ventures की टीम ने एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में खेलों को वैश्विक पहचान दिलाना तथा युवाओं को खेलों हेतु प्रेरित करना है ।read more:https://pahaltoday.com/farmer-registry-campaign-begins-four-day-special-campaign-to-determine-share-of-account-holders/बैठक के दौरान आगामी परियोजनाओं के अंतर्गत खेल आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसमें आधुनिक खेल अवसंरचना के विकास, स्थानीय प्रतिभाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग के आयोजन जैसे बिंदुओं पर सहमति बनी। SKV Ventures के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में मिल रहे सहयोग और सकारात्मक वातावरण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह पहल राज्य को खेल क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। साथ ही, यह प्रयास युवाओं के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री श्री शादाब शम्स जी ने कहा कि इस प्रकार की पहल राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, अनुशासन और विकास का संगम हैं, जो भविष्य में देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे। बैठक में SKV Ventures की ओर से डॉ. सन्देश यादव, डॉ. दुष्यंत सिंह, शौर्यवीर चंदवानी, प्रणय मेस्सी, अभिषेक प्रकाश एवं प्रवीण सांगवान सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *