बहराइच (पयागपुर )l पारदर्शी और त्रुटिहीन भारत की जनगणना 2027 को संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी ततपरता के साथ जुटा है। गुरुवार को बनकटा स्थित महाराजा बलभद्र सिंह रैकवार महाविद्यालय में जनगणना कर्मियों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। गुरुवार को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के पहले दिन 301 प्रगणकों/सुपरवाइजरों को डेटा संग्रह की तकनीकी बारीकियों और फील्ड वर्क की चुनौतियों से निपटने की विस्तृत जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन 301 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन कर्मियों को प्रशिक्षित अनुभवी 14 मास्टर ट्रेनरों ने डिजिटल माध्यम से होने वाले जनगणना पर विशेष ध्यान देने की बात कही।ट्रेनर दिवाकर पाण्डेय,दयाराम व भानुप्रताप सिंह ने प्रगणकों को परिवार सूची तैयार करने,मोबाइल ऐप के जरिए डेटा फीडिंग करने के तौर तरीके प्रयोगात्मक रूप से समझाए।read more:https://pahaltoday.com/farmer-registry-campaign-begins-four-day-special-campaign-to-determine-share-of-account-holders/प्रशिक्षण प्रभारी/जांच अधिकारी तहसीलदार अम्बिका चौधरी ने प्रशिक्षण का मुआयना करते हुये प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्र निर्माण की नींव है, इसमें किसी भी स्तर पर आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर प्रगणक की शंकाओं का समाधान मौके पर ही हो जाए ।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स विनोद कुमार, सारिका सिंह,प्रगणक आशीष पाण्डेय,मंगल शर्मा,नीलेश गौड़,रोहित कुमार, आशुतोष शुक्ला,रेनू पाण्डेय,नीलम सिंह,सहित जनगणना कार्य मे संलग्न लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव,अरविंद पाठक,अरविंद भारती, सुनील कुमार आदि सक्रिय रहे।