बाराबंकी। शिवसेना यूबीटी के शिवसैनिको ने शनिवार को पार्टी की युवा शाखा युवा सेना राष्ट्रीय प्रमुखए महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक आदित्य ठाकरे का छत्तीसवां जन्म दिवस सोमैया नगर देवा रोड़ पर जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया और उनके उज्जवल राजनैतिक भविष्य तथा दीर्घायु होने की कामना करते हुए मिष्ठान वितरित कर हर्ष प्रकट किया।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/ इस अवसर पर शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने अपने संबोधन में कहा कि युवासेना राष्ट्रीय प्रमुख आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के चर्चित युवाओं में लोकप्रिय नेता है और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने वाले व्यक्तित्व है और युवासेना के साथ सामाजिक कार्यों में जुटे रहते है और विगत विधान सभा चुनाव में महाराष्ट्र के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मिलिंद देवड़ा को पराजित कर विधायक निर्वाचित हुए आज उनके जन्म दिवस के मौके पर हम सब उनके प्रति शुभेच्छा प्रकट करते है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तवए जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मीकीए मनोज सिंहए सुशील जायसवालए राधेश्याम सैनीए प्रवीन वर्माए राम प्रसाद निगमए आसमा बानोए आनंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।