भदोही। यूपी-112 पुलिसकर्मियों की तत्परता और संवेदनशीलता से परिजनों से बिछड़े 5 वर्षीय बालक को सकुशल खोजकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। सोमवार को समय करीब 2:13 बजे कोतवाली भदोही क्षेत्रांतर्गत नई बाजार, शहीद नगर निवासी कॉलर द्वारा यूपी-112 पर सूचना दी गई कि एक लगभग 5 वर्षीय अज्ञात बालक रास्ता भटक कर उनके घर की तरफ आ गया है। सूचना मिलते ही ड्यूटीरत पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बालक से अपनत्व भाव से बातचीत कर उसके गांव/पते की जानकारी ली। पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को ग्राम जाहिदपुर, नई बाजार ले जाकर सकुशल उसकी दादी के सुपुर्द किया। मासूम को सकुशल पाकर परिजनों ने भदोही पुलिस का आभार जताया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी यूपी-112 कर्मियों की मानवीय कार्रवाई की सराहना की। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी में कमांडर विनय कुमार, सब कमांडर सोनम पटेल, सब कमांडर करिश्मा कुमारी, होमगार्ड चालक राकेश यादव शामिल रहे।