स्वास्थ्य केंद्रों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएमओ 

Share
भदोही। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखनो, वारी-1 और वारी-2 का उंन्होंने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखनो में तैनात एएनएम सुष्मिता चौधरी मुख्यालय पर निवास न करते हुए पाई गईं। वह मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं कर रही थीं। इस लापरवाही पर सीएमओ ने उनके माह सितंबर के 7 दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया गया। इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर वारी-1 एवं वारी-2 के निरीक्षण के दौरान वहां तैनात एएनएम रितु बिंद भी मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य करती नहीं पाई गईं। इस पर उनका माह सितंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया गया है। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय पर ही निवास करना अनिवार्य है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल सुविधा मिल सके। मुख्यालय पर न रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं, जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *