बिजनौर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विशाल धरना आयोजित किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष ग़य्यूर आसिफ़ अध्यक्षता तथा जिला मंत्री विनोद कुमार के संचालन सैकड़ों शिक्षकों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक एवं शिक्षा सचिव से शिक्षा व्यवस्था में वंचित सुधार कर समस्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जिला मंत्री विनोद कुमार ने बताया कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित धारा 18 तथा धारा 12 की बहाली, पुरानी पेंशन की बहाली, व्यवसायिक शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग, वंचित शिक्षकों का विनियमितीकरण, तथा 22 मार्च 2016 की राजग्या से विनियमित किए गए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर यह धरना आयोजित किया जा रहा है। इस के अतिरिक्त जिला स्तर पर डीआईओएस के कार्यालय में शिक्षकों के विभिन्न प्रकार की अवशेष, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरण, एनपीएस की धनराशि का ठीक से रख रखाव संबंधी बहुत ही समस्याएं लंबित हैं जिसके लिए बाध्य होकर माध्यमिक शिक्षकों को यह धरना आयोजित करना पड़ा। धरना स्थल पर वरिष्ठ शिक्षक नेता सुरेंद्र मलिक पूर्व जिला अध्यक्ष तथा वर्तमान में संगठन के संरक्षक विनेश त्यागी पूर्व जिला मंत्री टिकेश चौधरी अनिल योगी, सरदार गुरुशरण सिंह ब्रजवीर सिंह मयूर मलिक निर्दोष कुमार भानु प्रताप सिंह राजेंद्र सोलंकी सुधांशु कुमार मनोज कुमार आदि शिक्षकों ने धरने को संबोधित किया। सुधारने के अंत में उपस्थित पदाधिकारी ने जिला विद्यालय शिक्षक जयकरण यादव को मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन प्रस्तुत किया।read more:https://pahaltoday.com/numerical-strength-has-special-importance-in-democracy-dr-neeraj-bora/ जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षकों की समस्याओं गंभीरता पूर्वक सुना तथा सहानुभूति पूर्वक ज्ञापन को मुख्यमंत्री को प्रेषित करने का आश्वासन दिया तथा अपने स्तर से अपने कार्यालय की सभी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने का भी आश्वासन दिया।धरने पर देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार गोहवर, लोकेश कुमार, अनूप सिंह, विकास कुमार, मुहम्मद मोहताशिम, अरुण गर्ग, लवलेश कुमार शबाना परवीन, रेखा रानी, रचना रानी तरंग गंभीर आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।