टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर समर्पण संस्था ने जगाई अलख

Share
गाजीपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी रोग मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वावधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर फतेउल्लाहपुर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की संरक्षिका सविता सिंह के नेतृत्व में किया गया।read more:https://pahaltoday.com/shri-durga-ji-mandir-dharma-jagran-and-seva-samiti-has-been-quenching-the-thirst-of-passersby-in-the-scorching-heat-for-29-years/कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा शहर के गणमान्य लोगों ने सहभागिता करते हुए टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय की अध्यापिका लक्ष्मी वर्मा ने तपेदिक रोग के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार खांसी, वजन घटना, कमजोरी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार टीबी उन्मूलन के लिए निःशुल्क जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते रोग की पहचान हो जाए तो इसका इलाज संभव है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर सरकार के अभियान में सहभागी बनना होगा, तभी देश को टीबी मुक्त बनाया जा सकेगा।उन्होंने संस्था की संरक्षिका सविता सिंह के जनहित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण संस्था लगातार समाज सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में रागिनी सिंह, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह, अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, सुचित कुमार, प्रभात सिंह, अफजाल खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *