गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।read more:https://pahaltoday.com/deputy-rmo-inspected-wheat-procurement-and-storage-arrangements-at-kaimganj-mandi/पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए गए इस विशेष अभियान में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो टीम सक्रिय दिखाई दी। टीमों द्वारा विद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध एवं मनचलों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करना है। अभियान के दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं आपातकालीन सेवाओं की भी जानकारी दी गई, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि महिला सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।