बाराबंकी। जैसे ही भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में सोमवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त दिखाई दी, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यह अनुमान लगाया कि यह पहली बार होगा जब पार्टी इस राज्य में सरकार बनाएगी। यह राज्य भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है। डॉ श्मामाप्रसाद मुखर्जी के राज्य में कमल खिलाना बीजेपी का सपना रहा है। खास बात यह है कि भाजपा, भारतीय जनसंघ की राजनीतिक उत्तराधिकारी है। दशकों पुराना बीजेपी का सपना साकार हो रहा है। पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में अब बीजेपी की सरकार बनने वाली है। सोमवार को चुनावी नतीजे सामने आने के बाद कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आई। वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा ‘कर्रा’ ने कहा, 90 के दशक में बंगाल विधानसभा में कभी बीजेपी के एक मात्र विधायक बादल भट्टाचार्य थे और दो सांसद तपन सिकंदर और सत्यव्रत मुखर्जी थे। एक विधायक और दो सांसदों से अपना सफर शुरू करने वाली भाजपा अब बंगाल में पहली बार सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की जनता का आशीर्वाद मिला है। लोगों का यह जनादेश पीएम मोदी के लिए है, ताकि वे गरीबों के लिए काम करते रहें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल में सत्ता बदलने से देश में भी कुछ बदलाव जरूर होंगे। उन्होंने कहा, तुष्टीकरण की राजनीति के लिए अब कोई जगह नहीं होगी। पश्चिम बंगाल के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि झूठे वादों से चुनाव नहीं जीता जा सकता। श्री वर्मा ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं को लाभ हर वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है। फिर चाहे वे हिन्दू, मुस्लिम, सिख हो या ईसाई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, तीन तलाक से मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना सहित तमाम योजनाओं का उन्हें भरपूर लाभ मिला। जिस कारण मोदी शासन में मुस्लिम महिलाएं लगातार सशक्त हो रही है और उनका रूझान भाजपा की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार किया, जिससे बंगाल की राजनीति में बड़ा परिवर्तन आया है। बंगाल की धरती पर परिवर्तन का सूर्य उदित हो चुका है। जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद पर अपना विश्वास जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है। यह विजय केवल एक दल की नहीं, बल्कि बंगाल की जनता की आकांक्षाओं, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की जीत है। “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ बंगाल अब नए युग की ओर अग्रसर है।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-5-0-phase-ii-awareness-campaign-on-womens-safety-empowerment-and-legal-rights-in-marketspublic-places/
भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न
बाराबंकी। भाजपाइयों ने बंगाल और असम राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत का जश्न मनाया। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को कारागार राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री सुरेश राही की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की। प्रभारी मंत्री ने भी आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।भारत माता एवं वंदे मातरम् के जयघोष से कार्यालय परिसर गूंज उठा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने प्रदेश में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में इसी तरह की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, अमरीश रावत, डॉ विवेक वर्मा, राम बाबू द्विवेदी, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, अंशु वर्मा, रामेश्वरी त्रिवेदी, नीता अवस्थी, अलका मिश्रा, अमित वर्मा, जंग बहादुर पटेल, मुलायम सिंह यादव, मनोज वर्मा, वैभव मिश्रा, पवनेंद्र सिंह, सतीश विश्वकर्मा, मधुकर तिवारी, बिंद्रा प्रसाद वर्मा, सूरज सिंह, सीपी गुप्ता, कुशाग्र श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, मनोज कुरील सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।