पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

Share
बिजनौर। कोतवाली शहर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए सोमवार को मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई स्पलेंडर प्लस बाइक, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को जहानाबाद निवासी अशोक ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों पर उसकी बाइक और दो मोबाइल फोन लूटने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल संदिग्ध बाइक सवार चांदपुर की ओर से बिजनौर आ रहा है। पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/पुलिस के मुताबिक आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देव पुत्र सतीश, निवासी ग्राम रेहड़वा, थाना कोतवाली शहर बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 12/13 अगस्त की रात अपने साथियों के साथ गंज और शाहपुर के बीच नहर के पास बाइक सवार से बाइक लूटने तथा उसके दो मोबाइल फोन छीनने की बात स्वीकार की है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने 5 अगस्त को विवेक कॉलेज के पास नूरपुर रोड पर हर्षित पर हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल होने की बात पुलिस को बताई। पुलिस के मुताबिक इस घटना में देव के साथ पृथ्वी पुत्र वरुण और एक अन्य युवक शामिल था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ के संबंध में अलग मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना के दौरान लूट के मुकदमे में धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अवनीत मान, उपनिरीक्षक रोहिताश कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *