नगीना । भारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ट्रस्ट की ओर से रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। नगीना-धामपुर रोड स्थित गोयल आयुर्वेदिक औषधालय पर भारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नगीना चेरिटेबल ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अभिषेक, सचिन, प्रभात चंद, संदीप कुमार, रोहित मल्होत्रा, यश कुमार, अशफ़ाक़, शानू, मोहित शर्मा, जैद ,अमन, मौ तालिब सहित अन्य रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ इस अवसर पर डॉ स्वेत कमल गोयल ने कहा कि हमारे रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है तो इससे बड़ा पुण्य कोई ओर नहीं है इसी लिए रक्तदान को महादान कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य में सभी स्वस्थ व्यक्तियों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिये। उन्होंने कहा कि कैंप के बाद भी यदि कोई रक्तदाता करना चाहता है तो उसके लिए नगीना चेरिटेबल ब्लड बैंक के दरबाजे 24 घंटे खुले हैं। इस अवसर पर डॉ स्वेत कमल गोयल,अमन जोशी,सलाउद्दीन सिद्दीकी, मंजीत विश्नोई, सम्मीपाल, अजय कुमार व भाष्कर आदि ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया।