झाड़ियों में तब्दील हुई देवकली मेडिकल कॉलेज मार्ग की सड़क, राहगीर परेशान

Share
जनपद लखीमपुर खीरी। लखीमपुर पीलीभीत नेशनल हाईवे संख्या 730 पर फरधान थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर चौराहे के पास उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से शुरू होकर पीरपुर, सरैया माफी, सैदापुर भाऊ, सराय, देवकली मेडिकल कॉलेज और आदर्श जनता इंटर कॉलेज व महाविद्यालय होते हुए अलीगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सड़क के दोनों किनारों पर उग आई घनी झाड़ियों ने लगभग आधी सड़क को ढक लिया है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/विशेष रूप से रुकुंदीपुर चौराहे से पीरपुर गांव के बीच का लगभग एक किलोमीटर का हिस्सा इन झाड़ियों से बुरी तरह प्रभावित है। दिन-रात सैकड़ों राहगीरों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे विशेषकर रात के समय और बरसात में दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। झाड़ियों के फैलाव की वजह से आम जनता और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *