हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला मेडिकल मामला सामने आया है, यहां के प्रसिद्ध सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने अपनी सूझबूझ और विशेषज्ञता से एक किशोर की जान बचा ली…इस किशोर ने कथित तौर पर खतरनाक रेजर ब्लेड निगल लिए थे, जिसके बाद उसे बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने समय रहते एक जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए उसके पेट से रेजर ब्लेड सुरक्षित बाहर निकाल लिए हैं…प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर को पेट में असहनीय दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत के बाद परिजनों द्वारा उस्मानिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जब डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक मेडिकल जांच की और एक्स-रे व अन्य स्कैन किए, तो रिपोर्ट देखकर वे भी दंग रह गए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/स्कैन रिपोर्ट में किशोर के पेट के अंदर रेजर ब्लेड जैसी नुकीली वस्तुएं साफ नजर आ रही थीं…यह मामला डॉक्टरों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था क्योंकि ब्लेड के तेज किनारों से पेट और आंतों के कटने तथा भारी आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) का गंभीर खतरा बना हुआ था…स्थिति की नजाकत को समझते हुए अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। मेडिकल टीम ने किसी भी जोखिम भरी ओपन सर्जरी (चीर-फाड़) के बजाय आधुनिक एंडोस्कोपी तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया। डॉक्टरों ने बेहद सावधानीपूर्वक और अपनी कुशलता का परिचय देते हुए विशेष उपकरणों की मदद से पेट के अंदर से रेजर ब्लेड को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया…इस पूरी प्रक्रिया के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि शरीर के अंदरूनी अंगों को कोई नुकसान न पहुंचे! अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस जटिल प्रक्रिया के बाद अब किशोर की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। उसे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है…डॉक्टरों ने परिजनों को बच्चे की मानसिक स्थिति और उसकी ऐसी असामान्य हरकतों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यक होने पर मनोवैज्ञानिक की सलाह लेने का भी सुझाव दिया है..