जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही शिक्षिकाओं के समर्पण एवं योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से एहसास महिला समिति द्वारा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।शनिवार को समिति की ओर से विद्यालय की उन शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया,जिन्होंने अपने जीवन के25वर्ष या उससे अधिक समय शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित किया।इस अवसर पर शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।सम्मानित हुई शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से शबनमभारद्वाज
डॉ.पूनम गुप्ता,अनुराधा गुप्ता, मुनीषराठी,पूनम सिंह शामिल रहीं।समारोह के दौरान दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वी.के.राणा सहित एहसास महिला समिति सदस्य अर्चना आहूजा को भी उनके उल्लेखनीय योगदान एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस अवसर पर एहसास महिला समिति की अध्यक्ष डॉ.गुरमीत गुप्ता ने कहा कि स्वयं एक शिक्षिका होने के नाते मैं शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारियों को भली-भांति समझती हूं।इस वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर हमने विशेष रूप से उन शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया,जिन्होंने अपने जीवन के25वर्ष से अधिक समय शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित किए हैं।इतने वर्षों तक निरंतर विद्यार्थियों को शिक्षित करना और उनके भविष्य को संवारना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसे समर्पित शिक्षकों को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है।”उन्होंने कहा शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण करते हैं। उनका अनुभव,अनुशासन, मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।एहसास महिला समिति की चेयरपर्सन अनुप्रीत कौर ने कहा कि“समिति का उद्देश्य समाज में उन लोगों के योगदान को पहचानना और सम्मान देना है,जो वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।समिति द्वारा सभी सम्मानित शिक्षिकाओं,प्रधानाचार्य वी. के.राणा एवं श्रीमती अर्चना आहूजा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।