मेधावी छात्रा गुरमीता तंवर के नाम पर बनी सड़क, गांव बंदूखेड़ी में निर्माण कार्य शुरू

Share
सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंदूखेड़ी में सोमवार को एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। विशेष बात यह रही कि इस सड़क का नाम गांव की होनहार छात्रा गुरमीता तंवर के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने गत वर्ष श्री गुरुकुल विश्वविद्यालय, अमरोहा में अध्ययन करते हुए संस्कृत विषय में उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया था।read more:https://pahaltoday.com/women-and-girls-were-made-aware-under-mission-shakti-phase-5/सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ ग्रामवासियों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चौधरी सुभाष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और विधायक मुकेश चौधरी के प्रयासों से यह कार्य संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि गुरमीता तंवर की प्रतिभा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया था। वहीं पिछले माह सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी छोटी बहन जीविका तंवर को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था।ग्रामीणों ने कहा कि किसी छात्रा के नाम पर सड़क का नामकरण करना शिक्षा और प्रतिभा के सम्मान का प्रतीक है। इससे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।विधायक मुकेश चौधरी की इस पहल की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित और मेधावी युवा ही देश की प्रगति के आधार हैं। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान देकर समाज में शिक्षा का महत्व और अधिक बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम में चौधरी सेठपाल, संजय आर्य, राजेश चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजेश चौधरी, चौधरी मामचंद, मांगेराम, अनिल कुमार, मदन सिंह, करण मुखिया, कवर सिंह प्रधान, राजेश, प्रदीप मुखिया, सुभाष संयम टोली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास और प्रतिभा सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *