मध्य प्रदेश के नीमच में पहली बार बच्चों के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क थिएटर वर्कशॉप का आयोजन

Share

मध्य प्रदेश,। स्कूली बच्चों को रंगमंच, अभिनय एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के नीमच में पहली बार 30 दिवसीय निःशुल्क चिल्ड्रन्स थिएटर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला बच्चों को थिएटर की दुनिया से परिचित कराने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं मंचीय प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी। विश्व प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा कलाव्योम फाउंडेशन एवं रंगाभास नाट्यशाला के सहयोग से आयोजित यह कार्यशाला 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक फ्यूचर प्राइड स्कूल, इंदिरा नगर नीमच मध्य प्रदेश में आयोजित होगी। कार्यशाला में 8 से 16 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली बच्चों को अभिनय, रंगमंच की बुनियादी तकनीकें, संवाद अदायगी, बॉडी लैंग्वेज, आवाज़ एवं मंचीय प्रस्तुति, चरित्र निर्माण तथा दृश्य एवं कहानी की समझ जैसे विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक सुप्रसिद्ध रंगकर्मी व निर्देशक सुशील कांत मिश्रा एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, टी.आई.विंग्स, त्रिपुरा से स्नातक जानी-मानी प्रख्यात अभिनेत्री, गायिका एवं रंगकर्मी श्रीमती सावित्री मिश्रा कार्यशाला की सह-निर्देशक के मार्गदर्शन में थिएटर की बारीकियाँ सीखने विशेष अवसर प्राप्त होगा। सुशील राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में रहते हुए कई नाटकों में अभिनय,सेट, प्राॅपर्टी, साउंड, प्रोजेक्शन, लाइट, वस्त्र सज्जा व नाटकों का निर्देशन किया। उन्हें भुवनेश्वर प्रसाद के प्रसिद्ध कहानी भेडिए में बोई चरित्र एवं भीष्म साहनी के प्रसिद्ध नाटक तमस में मुख्य पात्र लक्ष्मीनारायण के दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है।read more:https://pahaltoday.com/the-first-meeting-of-the-admission-committee-was-held-at-kashi-naresh-university-under-the-chairmanship-of-vice-chancellor-prof-uma-srivastava/यह कार्यशाला उन बच्चों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है, जिन्हें अभिनय, मंच, कहानी, अभिव्यक्ति एवं थिएटर में रुचि है अथवा जो अपनी रचनात्मक प्रतिभा को नई पहचान देना चाहते हैं। पंजीयन एवं प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के छात्रों इसका लाभ उठाना चाहिए। इस थियेटर वर्कशॉप के माध्यम से नाटक की बारीकियों और अविनय कला को सीखने केलिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *