मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस इलाके के कांठ रोड पर 24वीं वाहिनी पीएसी के सामने 14-15 अक्टूबर की मध्य रात्रि एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है, सड़क निर्माण कार्य चलने की वजह से लागू किए गए रूट डायवर्जन के कारण वाहन आमने-सामने आ गए थे, जिससे दो ट्रक संख्या HR 61 B 8405 और UK 06 CC 2518 आपस में टकरा गए थे, इस भीषण टक्कर के कारण ट्रक UK 06 CC 2518 का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक विक्की का पैर केबिन में बुरी तरह फंस गया था, दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन भास्कर कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी हरिश्वरध सिंह ने अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे थे, दुर्घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए खुद ट्रक पर चढ़कर रेस्क्यू अभियान की कमान संभाली था, पुलिस बल और स्थानीय लोगों के अथक प्रयासों से केबिन को काटकर घायल चालक विक्की को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका है,
रेस्क्यू के बाद घायल चालक को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए कॉसमॉस हॉस्पिटल मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और प्रभावित यातायात को पुनः सुचारू रूप से शुरू कराया है।– सड़क निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर पर्याप्त संकेतक और उचित प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण रूट डायवर्जन के समय चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं मिल सका था, जिससे यह हादसा घटित हुआ, टक्कर इतनी तेज थी कि केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक चीखने-पुकारने लगा था, हादसे की घटना की भयावहता के बीच सीओ और थाना प्रभारी की मुस्तैदी तथा खुद केबिन पर चढ़कर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से एक कीमती जान बचाई जा सकी है, स्थानीय निवासियों ने समय पर पहुंचे पुलिस प्रशासन की सराहना की गई है, फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो है।