सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत नगर विधानसभा के प्रताप मंडल एवं देहात विधानसभा के कोटा मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह एवं ललित कटारिया, मंडल प्रभारी अनेश शर्मा, विनीत गुप्ता, प्रताप मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा तथा कोटा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर आयोजित मासिक बैठकों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ष्12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याणष् अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/ बैठक में उपस्थित मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के सभी अभियानों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर महानगर मंत्री, पार्षदों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।