व्यापारियों का समाजवादी पार्टी में बढ़ा विश्वास, दर्जनों ने थामा सपा का दामन

Share

सहारनपुर। शहर के अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरदार कंवरजीत सिंह राजू के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश कुमार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग बढ़ते टैक्स और विभिन्न नीतिगत समस्याओं से परेशान है। समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज उठाती रही है और भविष्य में सरकार बनने पर व्यापारियों के हित में प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/ महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश कुमार ने भी कहा कि व्यापारी समाज की आर्थिक रीढ़ हैं और सपा सरकार बनने पर उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सरदार कंवरजीत सिंह राजू, गगन बजाज, शानू कश्यप, सरदार परमीत सिंह, गगन विज, सागर यादव, राजा, खालिद, हसीब अहमद अंसारी, आबाद नौशाद, राजू विज, राघव शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *