*राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए अब 15 अगस्त तक होंगे पंजीकरण, विद्यार्थियों को मिला अतिरिक्त मौका*

Share
*फिरोजाबाद*। 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 में प्रतिभाग करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 15 अगस्त कर दी है। इससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती मुदिता पाण्डेय ने जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विद्यालय के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराकर उनकी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस वर्ष की बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय “साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी” रखा गया है। प्रतियोगिता में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी जूनियर और सीनियर श्रेणियों में अपने शोध आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी https://n-csc.in/⁠� पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही जनपद के सभी प्रधानाचार्यों से अपील की कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में शामिल कर उनकी वैज्ञानिक सोच एवं शोध प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *