राप्तीनगर डिपो में संविदा बस चालकों की भर्ती, 20 मई को बड़हलगंज में लगेगा चयन कैंप, होगा पहला टेस्ट

Share

गोरखपुर के राप्तीनगर डिपो में बस चालकों की कमी को दूर करने के लिए संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 20 मई को बड़हलगंज बस स्टेशन पर एक भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा, जहां अभ्यर्थियों का पहला टेस्ट लिया जाएगा। राप्तीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बड़हलगंज बस स्टेशन परिसर में यह कैंप आयोजित होगा। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए। शारीरिक ऊंचाई कम से कम 5 फीट 3 इंच और भारी वाहन चलाने का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।read more:https://pahaltoday.com/maharana-pratap-was-an-example-of-bravery-and-sacrifice-aviral-singh/इच्छुक अभ्यर्थी इस कैंप में भाग लेकर पहले टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। सिंह ने बताया कि पहले टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे टेस्ट के लिए नामित प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण होने के बाद अनुबंध के आधार पर बस चालक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। नियुक्ति के बाद बस संचालन पर प्रति किलोमीटर 2.18 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 22 दिन की ड्यूटी और पांच हजार किलोमीटर पूरे करने पर 3 हजार रुपये, तथा 24 दिन की ड्यूटी और छह हजार किलोमीटर पूरे करने पर 4 हजार रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। चालकों को नियमानुसार ईपीएफ का लाभ, शून्य दुर्घटना पर साल में एक बार 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन, नियमानुसार रात्रि विश्राम भत्ता और अन्य लक्ष्य आधारित प्रोत्साहन भी मिलेंगे। साथ ही, एक करोड़ रुपये का कवरेज लाभ भी प्रदान किया जाएगा। एआरएम ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में भाग लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *