भदोही। 11 छात्राओं की शिकायत के मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग की।मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ठ ने कहा, “कांग्रेस नेता महिला सम्मान और सशक्तीकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देती हैं, लेकिन जब 11 छात्राओं की शिकायतों का मामला सामने आता है, तो कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह छात्राओं को न्याय दिलाने के पक्ष में है या अपने सांसद के बचाव में मौन है। महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा मापदंड नहीं चल सकता। हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि पार्टी के लिए महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान सर्वोपरि है। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले राजनीतिक दलों को कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों पर कायम रहना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अभोली प्रियंका बिंद, स्नेहलता श्रीवास्तव, सरिता बिंद, लक्ष्मी बिंद, संजू सरोज, नीलम दुबे, रीना बरनवाल, प्रमिला चौहान, खुशबू उमर, रन्नो देवी, संजू श्रीवास्तव और सविता चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।