“विशेश्वरगंज में कौशल विकास की नई शुरुआत: प्रशिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन

Share

बहराइच। क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विशेश्वरगंज के कंछर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन रविवार, 10 मई 2026 को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इस अवसर पर बताया गया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित इस केंद्र में दसवीं पास बेरोजगार युवाओं को फूड प्रोसेसिंग एवं इलेक्ट्रिकल ट्रेड में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन एचएसआरजी संस्था द्वारा किया जाएगा, जिससे युवाओं को तकनीकी दक्षता हासिल कर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।read more:https://pahaltoday.com/the-young-generation-should-learn-from-maharana-pratap-pankaj-singh/उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए निशंक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है।कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक सर्वेश शुक्ला, पवन शुक्ला, आदर्श पाठक, मुकेश तिवारी, मुकेश शुक्ला, अमर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए लाभकारी बताया और केंद्र के सफल संचालन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *