विकास भवन को मुख्यालय परिसर में लाने की मांग

Share
भदोही। आम आदमी पार्टी ने विकास भवन को जिला मुख्यालय परिसर में लाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। अभियान का शुभारंभ सोमवार को काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने हस्ताक्षर कर किया। जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में यह अभियान जिला बार एसोसिएशन ज्ञानपुर के गेट के सामने चलाया गया। पहले दिन ही बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने हस्ताक्षर कर इस मांग का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक जिले में विभिन्न स्थानों पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मांग हजारों अधिवक्ता बंधुओं और लाखों भदोही वासियों के हित में उठाई गई है।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteवर्तमान में जिला मुख्यालय से विकास भवन लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसमें 50 से अधिक कार्यालय संचालित होते हैं। मुख्यालय से विकास भवन आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्री यादव ने कहा कि मुख्यालय परिसर में इतना बड़ा भूखंड खाली होने के बावजूद विकास भवन को दूर रखा गया है। जिस तरह जिला न्यायालय को मुख्यालय के पास लाया गया, उसी तरह विकास भवन को भी मुख्यालय परिसर में लाया जाए, ताकि जिले के सभी सरकारी काम एक ही जगह पर हो सकें। इस मौके पर मनोज गुप्ता, अशोक यादव, बैजनाथ सरोज, महेंद्र चौधरी, सुल्तान अशरफ, इजहार अहमद, अखिलेश सरोज, अरुण यादव, रामप्रसाद यादव, अजीत यादव, अरुण पासवान, छोटेलाल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *