रामघाट (बुलंदशहर) थाना रामघाट क्षेत्र में शांतिपूर्ण हर्षोल्लास के साथ  होली का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।

Share
रामघाट (बुलंदशहर) थाना रामघाट क्षेत्र में शांतिपूर्ण हर्षोल्लास के साथ  होली का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। रामघाट पुलिस ने गांव गांव में भ्रमण कर उत्पतियों पर रखी कड़ी नजर
आपको बता दें थाना रामघाट क्षेत्र के रामघाट जरगवां चिरौरी रामपुर बझैडा़ गंगागढ़ बागी नगला पैसरी आदि गांव में होलिका दहन के बाद लोगों ने जो भुनकर एक दूसरे को देकर होली की शुभकामनाएं दी उसके बाद महिला पुरुष बच्चों ने केमिकल युक्त गुलाल माथे पर लगाकर पुराने मनमुटाव को भूला कर गले मिलकर होली खेली गई  तथा लाल हरे रंग-बिरंगे रंगों से पुरुष महिलाएं बच्चों ने एक दूसरे पर रंग डालकर होली खेलते देखा गया।
इस होली पर्व के अवसर पर होली के रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत लोग जमकर थिरके।
इस होली के शुभ अवसर पर जिन परिवारों में मृत्यु हुई थी उनके घर पर जाकर लोगों ने दुख प्रकट कर शोक संवेदना व्यक्ति करते देखा गया
इस बार होली के अवसर पर एक नजरा यह देखना को मिला होली खेलते समय एक दूसरे के पहने हुए  कपड़े फाड़कर गले मिलकर होली खेल रहे थे।
होली के शुभ अवसर पर बाजार में केमिकल युक्त रंग बिरगें गुलाल तथा मोदी के फोटो युक्त पिचकारियं  टोपी मुखटा जमकर खरीदारी होते देखा गया
रामघाट थाना प्रभारी पूनम जादौन ने मय पुलिस बल  के साथ गांव गांव में भ्रमण कर शांति पूर्ण होली का त्यौहार मनाने की सख्त चेतावनी दी गयी थी  होली का त्यौहार क्षेत्र में भाई चारे के साथ शांति पूर्ण मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *