कांठ। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने बुधवार को कांठ स्थित बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज और डीएसएम इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज में पहुंचकर प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से संपर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। भाजपा नेताओं ने बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील कुमार चौहान और प्रधानाचार्य डॉ. अंजना शर्मा तथा डीएसएम इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज के प्रबंधक कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई और प्रधानाचार्य कुमार देव अवस्थी सहित शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, क्षेत्रीय संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भजनलाल, जिला सह-संयोजक (आईटी) दिव्यांश बिश्नोई, मुकेश महेश्वरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज बिश्नोई, भानु बिश्नोई, उदित चौधरी, अभय बिश्नोई, सुमित दिवाकर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।