मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा का शिक्षा अवतार 

Share
कांठ। नगर कांठ में स्थित ब्लॉक छजलैट के प्राथमिक विद्यालय माननगर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मां दुर्गा का शिक्षा अवतार विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने मां दुर्गा का रूप धारण कर शिक्षा, नारी शक्ति और बालिका सशक्तीकरण का संदेश दिया।प्रधानाध्यापक भुवनेश कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अदीबा परवीन, दीपांशी माली, आयत नूर, सायना, नमरा, इल्मा, परिनीता, विशु और हिफजा ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रजनी देवी, पूजा रानी, सोनम देवी, महरुल निशा, राजीव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *