बरसाती पानी ने बुझा दिया घर का चिराग, तीन वर्षीय मासूम की मौत

Share

बड़हलगंज। थाना बड़हलगंज क्षेत्र के कोइलीखाल गांव में बुधवार देर रात बरसाती पानी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार कोइलीखाल निवासी दीपक गौड़ का तीन वर्षीय पुत्र आदित्य बुधवार देर रात घर के बाहर खेत में भरे बरसाती पानी में डूब गया। परिजनों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार के साथ तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य व नायब तहसीलदार जयप्रकाश बड़हलगंज तथा पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया।तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *