मारपीट के मामले में क्रॉस रिपोर्ट, युवक समेत तीन पर केस

Share

बड़हलगंज। बैरियाखास गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के एक दिन बाद दूसरे पक्ष की तहरीर पर युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।बैरियाखास निवासी जोखन्दर साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 28 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने दरवाजे के सामने खड़े थे। इसी दौरान अरविन्द साहनी तेज रफ्तार से वाहन लेकर वहां से जा रहा था। जोखन्दर के अनुसार उन्होंने अरविन्द को वाहन धीरे चलाने के लिए कहा, जिस पर उसने कथित तौर पर गाली-गलौज की।

read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/तहरीर के मुताबिक इसके बाद अरविन्द अपने भाई राहुल साहनी और पिता मनेजर साहनी के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने लाठी से मारपीट की, जिससे जोखन्दर के सिर में चोट लगी और सिर फट गया। घायल ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले इसी घटना को लेकर मनेजर साहनी की तहरीर पर जोखन्दर साहनी समेत पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *