आज जनसुनवाई पर बारिश का प्रभाव रहा। बारिश के चलते आज सिर्फ चार समस्याएं ही जनसुनवाई में पहुंची, जिनमें से एक समस्या का अपर नगरायुक्त ने तत्काल समाधान करा दिया। वार्ड 07 रांघड़ों का पुल निवासी अहमद खां ने रांघड़ों के पुल पर साफ सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई कराते हुए समस्या का समाधान करा दिया। वार्ड 07 के ही सलीम अहमद ने गुरु नानकदेव मार्किट अंबाला रोड पर ट्रक व कारों के टायर रखकर किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ जिस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वार्ड 66 नदीम कॉलोनी के आसिफ ने कॉलोनी की एलईडी लाइटें ठीक कराने तथा वार्ड 32 खान आलमपुरा निवासी दानिश ने अब्दुल वाली गली में पानी की पाइप लाइन ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।