लापता लिपिक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, परिजन व पुलिस तलाश में जुटी

Share

नगर के दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में कार्यरत लिपिक अनुज गर्ग उर्फ जुगनू का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस और परिजन उनकी तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार अनुज गर्ग रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। उनका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजन संभावित स्थानों के साथ-साथ रिश्तेदारों के यहां भी उनकी तलाश कर रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ वहीं पुलिस ने भी अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि उनके बारे में कोई सुराग मिल सके। उधर, अनुज गर्ग के अचानक लापता होने की घटना को लेकर पूरे नगर में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। परिजन उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *