स्मार्ट सिटी चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने आज सहारनपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान परियोजनाओं के क्रियान्वयन, गुणवत्ता एवं लंबित वित्तीय प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने परियोजनाओं के सम्बंध में विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी के उप महाप्रबंधक वित्त मोहित मिश्रा एवं उप महाप्रबंधक परियोजना दिनेश सिंघल ने परियोजनाओं की वित्तीय एवं तकनीकी प्रगति से विस्तार से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को लंबित वित्तीय प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए फाइनेंशियल क्लोजर की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यूपीपीसीएल से संबंधित लंबित प्रकरणों में सहारनपुर स्मार्ट सिटी के हित में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। मंडलायुक्त ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान चिह्नित कमियों की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सभी कमियों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….इसके अतिरिक्त उन्होंने राकेश सिनेमा एवं सपना सिनेमा के मध्य ढ़मोला नदी पर निर्मित स्मार्ट रोड ब्रिज पर वियरिंग कोट (सुरक्षा परत) का कार्य प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने वेयरिंग कोट का कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक से पूर्व सहारनपुर स्मार्ट सिटी लि. की एक वार्षिक आम बैठक भी स्मार्ट सिटी चेयरमैनध्मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद चौहान, स्मार्ट सिटी सीईओध्नगर आयुक्त शिपू गिरि व एसडीए के उपाध्यक्ष सूरज पटेल, मुख्य अभियंता निर्माण राजेंद्र प्रसाद मिश्र, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार (ऑन लाइन) मुख्य अभियंता विद्युत हेमराज सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा निदेशक प्रमोद सडाना आदि मौजूद रहे।