भदोही। जिले की 12 ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन किया गया। ब्लॉक अभोली के शेरपुर गोपलहां, कुड़वा, औराई के झौवा, चन्द्रपुरा, भदोही के बाड़ी, जंगला, डीघ के गोलखरा, हरीरामपुर, ज्ञानपुर के बनकट छनौरा, गिरधरपुर तथा सुरियावां के सरायक्षत्रशाह, भानूपुर में आयोजित चौपाल में महिला कल्याण विभाग की टीम ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मिशन वात्सल्य के तहत ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक भी हुई। इस दौरान संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता ने ग्राम स्तर पर समितियों के कार्य, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, बाल शोषण जैसे मुद्दों पर विस्तार से बताया। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, एएचटीयू के बारे में जानकारी दी। ग्राम स्तर पर बाल सभा गठन पर भी चर्चा हुई।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/ रेशमा भारती ने विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चों, बाल विवाह के दुष्परिणाम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल गृह, संप्रेक्षण गृह की जानकारी दी। निराश्रित महिला पेंशन (पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को 1000 रुपया प्रतिमाह) योजना में शेरपुर गोपलहां में 100, कुड़वा 76, झौवा 67, चन्द्रपुरा 32, बाड़ी 46, जंगला 62, गोलखरा 57, हरीरामपुर 57, बनकट छनौरा 45, गिरधरपुर 48, सरायक्षत्रशाह 66, भानूपुर 76 समेत कुल 732 लाभार्थी लाभान्वित हुई। साथ ही अन्य योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रियंका गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, दिनेश पांडेय, मो.कैफ, सत्येंद्र पांडेय, कुणाल, आनंद मौर्य, गोपाल कृष्ण यादव, विवेक, आयुष, दीपक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।