रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूकता पर राष्ट्रव्यापी कार्यशाला आयोजित

Share

बरेली,  महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के बी.एड./एम.एड. विभाग एवं शैक्षिक संचार संकाय, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूकता विषयक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। शैक्षिक संचार संकाय की शैक्षणिक पहुँच विस्तार पहल 2026–27 के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की अवधारणा, संरचना तथा विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।कार्यशाला कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय तथा शैक्षिक संचार संकाय, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. परीक्षित सिंह मनहास के संरक्षण में आयोजित की गई। कार्यक्रम की निदेशक प्रो. संतोष अरोड़ा, डीन एवं विभागाध्यक्ष रहीं। समन्वयक प्रो. क्षमा पांडेय, डॉ. आभा त्रिवेदी एवं डॉ. नीरज कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन एवं विभिन्न सत्रों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकार्यक्रम का शुभारंभ शैक्षिक संचार संकाय की परियोजना सहयोगी सृष्टि राणा के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके पश्चात कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने उद्घाटन संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संकाय की शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित प्रस्तुति भी दिखाई गई।तकनीकी सत्र में शैक्षिक संचार संकाय की मेहक अरोड़ा ने मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की मूलभूत अवधारणा एवं संरचना पर व्याख्यान दिया। इसके बाद मध्य प्रदेश स्थित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षिक मल्टीमीडिया अनुसंधान केंद्र के निर्माता माधव चंद्र ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।समापन सत्र में डॉ. आभा त्रिवेदी ने संबोधन प्रस्तुत किया, जबकि सृष्टि राणा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराना तथा उच्च शिक्षा में डिजिटल शिक्षण-अधिगम को प्रोत्साहित करना रहा।

मीडिया सेल
रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *