गंगा घाट पर डूब रहे दो युवक को आपदा मित्र ने बचाई जान 

Share
भदोही। सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भीषण गर्मी के बीच स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के दौरान भेलसी गांव के दो युवक गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। घाट पर मौजूद आपदा मित्र बलिराम वर्मा ने तत्काल गंगा में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह से ही घाट पर स्नानार्थियों का तांता लगा था। स्नान करते-करते दोनों युवक अनजाने में गहरे पानी वाले क्षेत्र में पहुंच गए और डूबने लगे। मदद के लिए शोर मचाने पर घाट पर अफरा-तफरी मच गई।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/ तभी मौके पर तैनात आपदा मित्र बलिराम वर्मा ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगाई और सूझबूझ से दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया। समय पर बचाव होने से जान बच गई। बचाव के बाद पूछताछ में दोनों युवकों ने सिर्फ अपना गांव भेलसी बताया। इसके अलावा उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर कई जगह जलस्तर काफी गहरा है। पूर्व में भी यहां डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन ने संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए घाट पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और गहरे पानी में न जाने की अपील की है। इसके बावजूद लोग अनदेखी कर जोखिम उठा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि गहरे पानी से दूर रहें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। सतर्कता से ही हादसों को टाला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *