टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था 

Share
भदोही। राष्ट्रीय राजमार्ग लालानगर टोल प्लाजा परिसर में भीषण गर्मी को देखते हुए हाईवे उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। शुक्रवार को यहां शरबत, ग्लूकोन-डी और नींबू पानी का एक स्टाल शुरू किया गया।read more:https://pahaltoday.com/suspicious-death-of-a-youth-on-railway-track-sparks-uproar-murder-or-accident/इस दौरान पहल के पहले दिन लगभग 400 से अधिक यात्रियों ने शीतल पेय ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की। यह व्यवस्था विशेष रूप से राहगीरों और वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए की गई है। टोल प्लाजा प्रबंधक राकेश रंजन ने बताया कि टोल प्लाजा द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की जनहितकारी पहल की जाती रही हैं। उनका उद्देश्य यात्रियों को सुविधा और सहयोग प्रदान करना है। रंजन ने आगे कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और वाहन चालकों की प्यास बुझाने का यह क्रम सुनिश्चित किया गया है। टोल कर्मी सेवा भाव से यात्रियों की प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *