एएसपी शुभम अग्रवाल ने किया थाना गोपीगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण 

Share
भदोही। एएसपी शुभम अग्रवाल ने थाना गोपीगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाने का निरीक्षण एवं अभिलेखों की गहन जांच के दौरान उन्होंने संबंधित को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। read more:https://pahaltoday.com/a-grand-prabhat-pheri-took-place-on-the-occasion-of-triple-holy-buddha-purnima-gunja-buddha-sharanam-gachhami/
इस दौरान एएसपी ने थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों जैसे, अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया तथा मालखानें, शस्त्रागार और मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्पडेस्क का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, बैरक और भोजनालय की सफाई व्यवस्था का एएसपी ने जायजा लिया, जिसके उपरांत संबंधित पुलिसकर्मियों को उच्च मानकों के अनुरूप रखरखाव बनाए रखने के लिए उनके द्वारा निर्देश दिए गए। एएसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को प्रत्येक विवेचना का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के लिए सख्त निर्देश दिए।थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त व पैदल गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के लिए भी निर्देश दिए गए। थाना परिसर में खड़े लावारिश व मुकदमाती वाहनों का नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण कर निस्तारण कराए जाने के लिए एएसपी ने संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *