हर बाढ़ पीड़ितों को राहत किट उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता – नरेंद्र गुप्ता 

Share
✍🏻 शिवमंगल गुप्ता अग्रहरि
राजापुर डिप्टी कलेक्टर पूजा गुप्ता द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत राशन किट पीड़ितों को वितरण कार्यक्रम जारी।
मंदाकिनी की बाढ़ की चपेट मे आए बाढ़ से प्रभावित 103 परिवारों तक पहुंची राहत किट सामग्री,एसडीएम पूजा गुप्ता और कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने वितरित की राहत सामग्री किट।पहाड़ी ( चित्रकूट) पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के भानपुर ग्राम पंचायत और कलवारा बुजुर्ग गांवों में आई अतिवृष्टि त्रासदी के चलते हुई भारी बारिश से मां मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए प्रशासन का राहत अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को कलवारा बुजुर्ग और भानपुर गांव में बाढ़ प्रभावित 103 लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। राजापुर की उप जिलाधिकारी पूजा गुप्ता एवं नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/बाढ़ के चलते दोनों गांवों में कई परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।राहत किट वितरण के दौरान, ग्राम प्रधान भानपुर शिवचरण अवस्थी, ग्राम पंचायत अधिकारी/सचिव कमल सिंह, राजापुर तहसीलदार एवं संबंधित लेखपाल सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्य लगातार जारी रहेगा। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों ने राहत सामग्री मिलने पर प्रशासन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *