भदोही। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम सभा पिपरिस रमैया गांव में ग्राम प्रधान ह्वदय नारायण सरोज के नेतृत्व में हाड़ी फोड़ने का प्रतियोगिता किया गया था। हांडी फोड़ कार्यक्रम में 151 बच्चों ने भाग लिया जिसमें से 139वाँ बच्चा स्वतंत्र कुमार गौतम ने कृष्ण कन्हैया जी के जन्माष्टमी कि हाड़ी फोड़कर विजेता के रुप में 1001रु0 नगद पुरस्कार एवं एक दीवाल घड़ी को प्राप्त किया
पुरस्कर समाजसेवी मनोज गौतम व शेषनाथ सरोज के हाथों वितरीत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक दीपक सरोज, सुभम सरोज ,अनुराग सरोज, सुमित, संतोष, अतुल, शनि, कृष्ण कुमार, मिथिलेश, देवी प्रसाद, बाबी गौतम, मनीष आदि प्रमुख रूप से मौजुद रहे।