राजीव जायसवाल बड़हलगंज के पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कॉलेज ऑफ लॉ में सोमवार को हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने की।छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि हिंदी देश की मुख्य संपर्क भाषाओं में से एक है। हिंदी के जरिए देश में राष्ट्रीय एकता और आपसी जुड़ाव मजबूत होता है। यह ऐसी भाषा है, जिससे हम अपने विचारों और भावनाओं को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में हिंदी की अहम भूमिका है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने चिंता जताई कि अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चे धीरे-धीरे हिंदी से दूर होते जा रहे हैं। हमें दूसरी भाषाओं का ज्ञान जरूर लेना चाहिए, लेकिन अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और उसके प्रयोग को भी बढ़ावा देना जरूरी है।महाविद्यालय के मुख्य नियंता चंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा और संस्कृति से जुड़ी है। हिंदुस्तान हमारी पहचान है और हिंदी हमारी संवेदना और संस्कार की भाषा है।उन्होंने छात्र-छात्राओं से हिंदी भाषा को ज्यादा से ज्यादा सीखने, इस्तेमाल करने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने को कहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद रहे।