राजीव जायसवाल बड़हलगंज पुलिस ने सोमवार को बिहुआ गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर सूबेदार नगर के चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बिहुआ गांव के महाजन यादव, जो अपने ससुराल में रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर को वह अपने गांव के पास नदी किनारे भैंस चराने गए थे। वहीं पर सूबेदार नगर मांझा के बालेश्वर यादव, अभिमन्यु यादव, पवन और आकाश समेत कुछ अज्ञात लोग आए।आते ही सभी ने महाजन को गाली देना शुरू कर दिया और लाठी, लात, मुक्के व घूंसों से पीटने लगे।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इस मारपीट में महाजन की आंख पर काफी चोट लगी और बाएं हाथ के अंगूठे के पास फट गया। उनके शरीर में कई जगह अंदरूनी चोटें भी आईं।कुछ राहगीरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। महाजन के घर वालों को सूचना मिली तो वे उन्हें घर ले आए।महाजन दवा-इलाज में व्यस्त होने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा पाए थे। उन्होंने अब मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 352, 351(3), 115(2), 191(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।