गाज़ीपुर: प्रियंका मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को नर्सरी से कक्षा 1 तक के विद्यार्थियों के लिए “Beat the Heat – समर कूल पार्टी (लेमोनेड गतिविधि)” का सफल आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/managers-association-raised-voice-demanding-permanent-recognition-certificate/
यह गतिविधि “Beat the Heat” थीम पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य बच्चों में टीमवर्क, रचनात्मकता एवं सामाजिक कौशल का विकास करना तथा गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पीले रंग के आकर्षक परिधान में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
भीषण गर्मी और लू के बीच *“Beat the Heat”* के संदेश के साथ बच्चों का उत्साह देखने योग्य था। विद्यार्थियों ने लेमोनेड गतिविधि का आनंद लिया तथा पीले रंग के स्वस्थ भोजन के साथ इस आयोजन को और भी आनंदमय बना दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने साझा करना, सहयोग करना तथा स्वस्थ आदतों का महत्व सीखा। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए शिक्षकों के प्रयासों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।