जिला उपभोक्ता आयोग में लोक अदालत को लेकर प्रि-ट्रायल आयोजित

Share
भदोही। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला उपभोक्ता आयोग में प्रि-ट्रायल का आयोजन किया गया। आयोग के अध्यक्ष एवं  न्यायाधीश संजय कुमार डे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को उपभोक्ता न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इस दौरान प्रि-ट्रायल में लंबित मामलों में परिवादी एवं विपक्षी पक्षों को आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-victim-should-get-speedy-justice-the-complaint-should-be-resolved-based-on-the-satisfaction-of-the-complainant-dm/
श्री डे ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस माध्यम से मामलों का निस्तारण शीघ्र, सरल एवं आपसी सहमति से होता है। इससे दोनों पक्षों का समय और संसाधन बचता है तथा आपसी संबंधों में भी सौहार्द बना रहता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विवाद समाप्त होने पर दोनों पक्षों की संतुष्टि सुनिश्चित होती है और अनावश्यक कानूनी जटिलताओं से भी राहत मिलती है। जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से बीमा कंपनियों से संबंधित मामलों के अधिक संख्या में निस्तारण की संभावना है। इस मौके पर अधिवक्ता शैलेश कुमार दुबे, सत्यप्रकाश पांडेय सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *