लक्ष्य के सापेक्ष सीएम युवा अभियान में बैंक करें लोन स्वीकृत: डीएम

Share
 भदोही। डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। डीएम ने उद्यमियों, व्यापारियों से कहा कि जिले में व्यापारियों, उद्यमियों निवेशको से संबंधित मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान जिला पंचायत द्वारा बुनकरों को धारा 133 के अंतर्गत लाइसेंस के लिए प्रेषित नोटिस के संबंध में पीडब्ल्यूडी द्वारा खमरिया जाने वाली चिल्ह-गोपीगंज मार्ग के सुदृढ़ीकरण के संबंध में, बीडा द्वारा नए उद्योग स्थापित करने के साथ में बल दिया गया। डीएम ने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत विकासखंडों में लंबित होने पर संबंधित बीडीओ को कड़ी हिदायत दी। कहा कि जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट संबंधित विभाग को सुनिश्चित कराए। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान प्रगति समीक्षा के दौरान सीडीओ बालगोविंद शुक्ल ने एलडीएम को निर्देश दिया कि जिन बैंको की प्रगति खराब है उनकी प्रतिदिन मॉनीटरिंग कर रिर्पाेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।read more:https://pahaltoday.com/amrit-sarovar-built-at-a-cost-of-lakhs-dries-up-questions-raised-on-responsibility/ डीएम ने लीड बैंक सहित सभी बैंको के अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष सीएम युवा अभियान को अधिक से अधिक स्वीकृत करें। डीएम ने जनपद के औद्योगिक विकास के क्रम में निवेशकों से मास्टर प्लान पर चर्चा की। उन्होंने बीडा क्षेत्रवासियों से नक्शा पास कराकर ही निर्माण कार्य करने की अपील किया। उन्होंने उपयुक्त सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशको द्वारा जमीन व राजस्व से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग, निर्यातक, एक्सईएन विद्युत, जनपद के व्यापारी, उद्यमी, निवेशक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *