भदोही। 33/11 केवी उपकेंद्र भदोही से जुड़े फीडरों पर रखरखाव कार्य के कारण बुधवार 17 जून को सुबह बिजली कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड भदोही के दिशा निर्देशन में उपखण्ड अधिकारी एसपी पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी है। इस दौरान सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक 3 घंटे 33 केवी सिविल लाइन भदोही के जर्जर तार बदलने व पोल-कंडक्टरिंग का कार्य बीपी 2024-25 के अंतर्गत किया जाना है। इस दौरान 33 केवी सिविल लाइन भदोही उपकेंद्र से निर्गत सभी 11 केवी फीडरों 11 केवी इंदिरा मिल फीडर, 11 केवी कुशियरा फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर, 11 केवी नेशनल फीडर, 11 केवी कॉलोनी फीडर, 11 केवी दशरथपुर फीडर, 11 केवी ममहर फीडर व 33 केवी सिविल लाइन भदोही फीडर आपूर्ति बाधित रहेगी।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/अर्थात सिविल लाइन, इंडस्ट्रियल एरिया, कॉलोनी, दशरथपुर, ममहर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए अपील की है कि देशहित में बिजली बचाएं, अनावश्यक विद्युत उपकरणों को न चलाएं।