सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नागल निवासी एवं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीण धवल ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि प्रवीण धवल दलित समाज के प्रभावशाली नेता हैं और उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी दी जाती है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। चैधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा पूरे प्रदेश में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन के साथ योगाभ्यास कर उन्हें योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और युवाओं को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह गुर्जर तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चैधरी ने कहा कि हाल ही में आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह को मिली सफलता के बाद अब अगले महीने सहारनपुर में खेल प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे और संगठन विस्तार पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, प्रदीप कुमार, मोनू कुमार, पहल सिंह, नरेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने प्रवीण धवल का स्वागत करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।