आलू किसानों को मिलेगा 100 रुपये प्रति कुंतल अनुदान

Share
*फिरोजाबाद*। आलू उत्पादक किसानों के हितों की सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उद्यान विभाग के अधिकारी और किसान शामिल हुए।
डीएम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की भामाशाह भाव स्थिरता कोष और निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार पर अनुदान योजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।निजी शीतगृहों में भंडारित आलू पर 100 रुपये प्रति कुंतल अनुदान मिलेगा।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteप्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्र और 200 कुंतल प्रति हेक्टेयर की सीमा तक लाभ देय होगा। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज से आलू निकासी का प्रमाणपत्र जरूरी है। भामाशाह योजना में न्यूनतम उत्पादन लागत के 25 प्रतिशत अथवा अंतर की धनराशि का लाभ मिलेगा।अनुदान की धनराशि आधार-सीडेड बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी। किसान आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद रसीद, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी और शीतगृह की तकपट्टी की छायाप्रति जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी। डीएम ने प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *