कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट, डीआईजी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Share

सहारनपुर। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सहारनपुर रेंज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी (जीओ) तथा थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी, कांवड़ मार्गों पर पुलिस तैनाती, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कांवड़ मार्गों पर लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें तथा यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ इसके लिए सोशल मीडिया की निरंतर मॉनिटरिंग, त्वरित सूचना संकलन तथा सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी निर्धारित व्यवस्थाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि कांवड़ यात्रा-2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। पुलिस अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों की जानकारी देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *